जैतपुर: झींक बिजुरी चौकी क्षेत्र में कुएं में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
जैतपुर थाना क्षेत्र की झींक बिजुरी चौकी अंतर्गत छतई गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी सोमावर सुबह 8 बजे सामने आई है।