बेगूसराय: टीसी के नाम पर छात्र से पैसे लेने पर हेड मास्टर के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज ने की कार्रवाई
बेगूसराय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर टीसी के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। आपको बताते चले बेगूसराय के साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित कुरहा ललिता अंबिका मध्य विद्यालय की है।