सासनी: घर पर काम करते समय एक महिला के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Jul 11, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जरेया में घर पर काम करते समय एक महिला के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में महिला को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। पति ने बताया घर पर काम करते समय महिला को सांप ने काट लिया।