दादरी: कांवड़ियों को हरिद्वार और ऋषिकेश तक ले जाने के लिए 50 बसें होंगी उपलब्ध, हर 15 मिनट में मिलेगी सेवा: एआरएम
परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एआरएम नोएडा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए 50 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इनमें 40 बसों का संचालन लगातार होगा बाकी 10 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा जिन्हें भीड़ होने पर इस्तेमाल किया जाएगा। अहम यह है कि भोले के भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए डिपो परिसर में ही हेल्प डेस्क लगाई जाएगी।