कांके: झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, गुमशुदा युवती मामले में डीजीपी को किया तलब
Kanke, Ranchi | Apr 8, 2026 झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बोकारो की एक युवती की गुमशुदगी मामले की सुनवाई हुई। झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की पीठ ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ ऐसा व्यवहार गंभीर और चिंताजनक है।