खलीलाबाद: धनघटा थाने के बसवारी गांव में मारपीट में छेड़खानी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई और ज्ञापन सौंपा
धनघटा थाने के बसवारी गांव निवासी अशोक कुमार अग्रहरि ने SP से शिकायत कर आरोप लगाया है कि मकान विवाद को लेकर विपक्षियों ने उनके परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी दी। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने बुधवार दोपहर 1:30 बजे SP कार्यालय पहुंच से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।