बरेली: ग्राम याकूबपुर निवासी मां-बेटे के साथ दबंगों ने की मारपीट, मामले की एसएसपी से शिकायत
ग्राम याकूबपुर निवासी पुष्पा देवी ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपने बेटे के साथ किसी काम से जा रही थी तभी रास्ते में घात लगाए बैठे दबंगों ने उसकी बाइक रोक ली और मां-बेटे को मारना पीटना शुरू कर दिया। चीखने चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाया। महिला ने इसकी शिकायत नवाबगंज थाना पुलिस से की लेकिन सुनवाई न होने पर एसएसपी से गुहार लगाई है।