बरेली: ग्राम रुद्रपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, मामले की एसएसपी से की शिकायत
रुद्रपुर के रहने वाले सत्येंद्र ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गाड़ी चलाकर घर आ रहा था। गांव के ही बाहर दबंगों ने रोक लिया और मारना पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।