बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपुला पुल पर ई रिक्शा ने बाइक को मारी टक्कर युवक हुआ घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपुला पुल पर तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुल पर यातायात थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई ।स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।