बरेली: शिवपुरी की प्रधान की नकली मोहर बनाने व उसका गलत इस्तेमाल करने को लेकर ग्राम प्रधान ने दिया एसएसपी को प्रार्थना पत्र
शिवपुरी की प्रधान भागवती देवी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके गांव के दबंग ने उसकी नकली मोहर बना रखी है और उसका गलत उपयोग कर रहा है। प्रधान ने नकली मोहर की शिकायत ब्लॉक में भी की है। प्रधान को डर है उसके नाम की नकली मोहर से दबंग कोई घटना घटित ना कर दे।