बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पट्टी बिहारीपुर में दबंगों पर लगा व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पट्टी बिहारीपुर में दबंगों पर व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा है।मामले की पुलिस से की गई शिकायत। मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि बाजार में ग्राहक को लेकर दबंगों से कहासुनी हो गई थी।जिसके बाद दबंगों द्वारा घर में घुसकर व्यक्ति को जमकर बेहरमी से पीटा गया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है।