केराकत: केराकत तहसील परिसर में जिलाअधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में दोपहर लगभग 11: 30 पर पंहुचे जिलाधिकारी को देखते ही फरियादियों के चेहरे पर खुशी छलक उठी। अपनी फरियाद लेकर पहुँचे फरियादीयो की भीड़ इतनी बढ़ गई कि तहसील के हाल में जगह ही नही बचा जिससे बाकी फरियादियों को बाहर से एक एक करके अंदर भेजा जा रहा था, इस दौरान 278 शिकायतों में 28 का मौके पर निस्तारण हुआ,