केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के लेवरूवा दुबान गांव में जमीन संबंधी विवाद में हुई झड़प के दौरान वृद्ध की मौत
लेवरूवा दुबान गांव में रविवार सुबह जमीन संबंधी विवाद में हुई झड़प में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पक्षों में जमीनी विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने भाई, बहन व मां के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया