जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत पैसर और छेछर गांव के बीच महानदी में इन दिनों रपटा बनाकर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। बीते कई हफ्तों से नदी के बीच मिट्टी डालकर अस्थायी रपटा बनाया गया है और वहां नाका लगाकर आने-जाने वाले लोगों से जबरन पैसे लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मोटरसाइकिल चालकों से 30 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि ट्रैक्टर और कार चालकों