बांदा: निम्नीपार लोधी मोहल्ले में मामूली झगड़े पर पांच लोगों ने चार को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Mar 19, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीपार लोधी मोहल्ले में मामूली झगड़े पर पांच लोगों नें चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायलों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायलों का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन बुधवार को बांदा जिला अस्पताल में कराया है।