कानपुर: जिले में रामनवमी को लेकर तैयारियां हुई पूरी, एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर हरिश चन्दर ने दी जानकारी
रामनवमी को लेकर तैयारियां पूरी हो गयी है। इस बार कोई भी आयोजक बड़ी मात्रा में लाउडस्पीकर नहीं बजा सकेंगे। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि रामनवमी को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी है जो भी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की गाइडलाइन्स हैं, उनका अनुपालन कराया जाएगा। सोशल मीडिया पर डीसीपी क्राइम की टीम नजर रखेगी।