🚨 मुंगेर BIG BREAKING 🚨
मुंगेर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई।
सिवान में पदस्थापित एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश कुमार गोंड के कासिमबाजार थाना क्षेत्र स्थित लल्लू पोखर के पैतृक आवास समेत मुंगेर के तीन उप ठिकानों पर गुरुवार को EOU की टीम ने छापेमारी शुरू की।
बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना, मुंगेर और सिवान सहित कुल 5 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है। मुंगेर में स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में पिछले दो घंटे से दस्तावेजों की जांच जारी है।
फिलहाल EOU की कार्रवाई जारी है। आधिकारिक तौर पर बरामदगी या जांच के निष्कर्ष की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
#Munger #Bihar #EOU #EconomicOffencesUnit #Raid #DisproportionateAssets #ExciseInspector #AntiCorruption #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #BreakingNews
#Munger #BreakingNews #EOU #Bihar #Raid #ExciseInspector #BiharNews पब्लिक न्यूज़ मुंगेर
Munger, Munger | Jul 9, 2026