खलारी: खलारी थाना परिसर में नए थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण
Khelari, Ranchi | Feb 12, 2024 खलारी थाना परिसर में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर निवर्तमान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फरीद आलम को विदाई दी गई। साथ ही नए थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद स्वागत किया गया। कार्यक्रम में खलारी के सभी राजनैतिक दलों के लोग, व्यवसायिक संघ के सदस्य, सामाजिक संगठनों, धार्मिक कमेटी के लोग सहित खलारी कोयलांचल के प्रबुद्ध लोग रहे मौजूद।