हुज़ूर: शहर में 103 मीटर के दो मेट्रो स्टील ब्रिज बनेंगे, ब्लॉक के लिए रेलवे को लिखा गया लेटर
Huzur, Bhopal | Jan 27, 2024 भोपाल में मेट्रो के लिए 103 मीटर के दो स्टील ब्रिज बनेंगे। एक ब्रिज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरेगा। इसको लेकर मेट्रो कॉरपोरेशन ने ब्लॉक के लिए रेलवे को लेटर लिखा है। मेट्रो अफसरों का कहना है कि उनकी पूरी तैयारी है, जैसे ही ब्लॉक मिलेगा काम शुरू कर देंगे।