बड़ौत: दोघट कस्बे के श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में बैंड बाजों और डीजे के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Baraut, Bagpat | Apr 20, 2025 दोघट कस्बे के प्राचीन श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में रविवार को हनुमान जन्मोत्सव पर यज्ञ कर धूमधाम से बैंडबाजों व डीजे के साथ भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। बजंरग बली की विधि विधान से पूजा अर्चना कराई और श्री हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ। हनुमान जन्मोत्सव पर पंडित सुशील त्रिपाठी ने विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना व यज्ञ कराया।