गढ़ी: मौसम में हुआ बदलाव, एक माह से तेज तपन और भीषण गर्मी से मिली राहत, गढ़ी क्षेत्र में शुरू हुई बारिश
Garhi, Banswara | Jun 19, 2026 पिछले एक माह से जिले में भीषण गर्मी तेज तपन एवं भारी उमस से जनजीवन खासा प्रभावित था। और सभी को लंबे समय से बारिश का इंतजार था। ऐसे मे आज सुबह अचानक मौसम मे बदलाव के बाद आकाश मे दिन भर तेज घने बादल छाए रहे। ऐसे मे शाम को गढ़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों मे कुछ गावों शुक्रवार शाम 4 बजे दलजी का गढ़ा सहित आसपस क्षेत्र मे आधे घंटे तक कही जगह बारीश होने से राहत मिली।