आज दिनांक 04.06.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय, संझौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की तथा कार्यालयीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मी समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आय, जाति, निवास, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रमाण-पत्रों से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी या शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित किए जाएं तथा आमजन को पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र से उपचार कराकर लौट चुके मरीजों से भी संपर्क कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज, संझौली का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय में उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं, शैक्षणिक संसाधनों का समीक्षा किया।
इस दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 4, 2026