हनुमानगढ़: जंक्शन में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51.37 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित दो महिलाएं गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को 51.37 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच पड़ताल महिला थाना प्रभारी चंद्रकला को सुपुर्द की गई है।