मेदिनीनगर (डालटनगंज): चेरो जनजातीय महासंघ के मुख्य संरक्षक, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी गंगेश्वर सिंह पलामू पहुंचे, कई मुद्दों पर चर्चा
राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक सह पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी आईपीएस गंगेश्वर सिंह के पलामू आगमन पर राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो एवं भरदुल कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 2 बजे परिसदन भवन मेदिनीनगर में औपचारिक मुलाकात कर पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया व संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।