हुज़ूर: भोपाल में आवारा कुत्तों के आतंक पर बोली महापौर मालती राय कहा निगम का काम नसबंदी कराना है जंगल में नहीं छोड़ सकते
Huzur, Bhopal | Jan 25, 2024 भोपाल में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर नगर निगम के जिम्मेदारों की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं| इसी बीच आज महापौर मालती राय ने कहा, कि नगर निगम आवारा कुत्तों को पड़कर नसबंदी करवाता है,उन्हें जंगल में नहीं छोड़ सकते और न ही बाहर भेज सकते हैं| स्ट्रीट डॉग्स को लेकर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है| महापौर ने पशु प्रेमियों से भी आग्रह किया है|