हुज़ूर: भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में वृद्ध के घर चोरी में नाकाम चड्डी गिरोह,एक को पकड़ कर रहवासियों ने किया पुलिस के हवाले
Huzur, Bhopal | Jan 25, 2024 गोविंदपुर इलाके में अर्धनग्न हालत में घूमते हुए रहवासियों ने एक युवक को पकड़ लिया आरोप है कि वह इलाके में रहने वाले एक वृद्ध के घर से चोरी का प्रयास कर रहा था| उसके साथ उसके चार अन्य साथी भी थे जो लोगों के शोर मचाने पर फरार हो गए पुलिस युवक से उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है युवक को मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है