संग्रामपुर: कच्ची संग्रामपुर के कांवरिया पथ पर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में 'बोल बम' के जयघोष के साथ उमड़ी आस्था की भीड़
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ ही सावन के पहले दिन संग्रामपुर प्रखंड से गुजरने वाला 12 किलोमीटर लंबा कच्ची कांवरिया पथ शिवभक्तों की आस्था से सराबोर हो उठा। हजारों कांवरिए "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "बाबा एक सहारा है" के जयघोष के साथ अजगैबीनाथ धाम से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर बढ़ते रहे। पूरा कांवरिया पथ केसरिया वस्त्रधारी