राजमहल: राजमहल शहर के वार्ड नंबर 8 में आपसी विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल
राजमहल शहर के वार्ड नंबर 8 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी मिली कि अब्दुल रोप (55) वर्ष एवं उसके पुत्र मो. अमन (38) वर्ष का पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में जमकर लाठी डंडे चले।