चायल: रामपुर गांव में बारिश के कारण जर्जर कच्चा मकान गिरा, परिवार बेघर, प्रशासन ने शुरू की जांच
चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार शाम बारिश के दौरान अवधेश पुत्र स्वर्गीय इंद्रपाल का जर्जर कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि परिवार समय रहते बाहर निकल गया। हादसे में गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। SDM बुधवार बताया चायल प्रेरणा गौतम ने बताया कि पीछे बना पक्का मकान सुरक्षित है, जबकि आगे का मिट्टी का मकान गिरा है जांच जारी!