स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को प्रातः जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु राष्ट्र के लिए दौड़ लगाई।
इसके साथ वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, छात्र छात्राओं एवं आधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ सस्वर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।
#स्वतंत्रता_दौड़ #baloddistrict #chhattisgarh
42 views | Balod, Chhattisgarh | Aug 14, 2026