मऊगंज: मऊगंज-बरहटा सड़क निर्माण में पारदर्शिता की मांग, वार्ड 02 और 05 के भूमि स्वामियों ने कलेक्टर को सौंपा पत्र
Mauganj, Rewa | Dec 24, 2025 मऊगंज नगर के वार्ड क्रमांक 02 और 05 के बीच प्रस्तावित मऊगंज बरहटा सड़क निर्माण को लेकर प्रभावित भूमि स्वामियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। भूमि स्वामियों ने स्पष्ट किया कि वे सड़क निर्माण का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों के पालन की मांग कर रहे हैं।कलेक्टर को सौंप गए ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क के बीच से बराबर भूमि लिया जाय।