सुसनेर: नगर परिषद स्वच्छता के प्रति सजग, अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने अमले के साथ डाक बंगला तिराहे का किया दौरा
आज शुक्रवार को नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने मोर्चा संभाला। शाम 4 बजे सीएमओ ओपी नागर और परिषद के कर्मचारियों के साथ उन्होंने डाक बंगला तिराहे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सोनी ने दुकानदारों से सीधे संवाद कर डस्टबिन का उपयोग करने और स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता व पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा, युगल किशोर परमार मौजूद रहे।