मनकापुर: मनकापुर पुलिस ने लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीते मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, छत पर सो रही लड़की के साथ राजेश कुमार ने छेडख़ानी की है। जिसमे SI अरविन्द कुमार द्वारा की जा रही विवेचना में पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के उपरांत,धारा 376 की बढोत्तरी की गयी है। गुरुवार को पुलिस ने अभियुक्त राजेश कुमार निवासी मिश्रौलिया खुर्द को गिरफ्तार किया है।