कनवास: रोसली गांव की गौशाला में यज्ञ अनुष्ठान कर गौ माता के लिए 56 भोग सजाए गए, असहाय लोगों को बैठाकर कराया भोजन प्रसादी
Kanwas, Kota | Jan 14, 2025 मकर संक्रांति के पर्व पर रोसली गांव गौशाला मे यज्ञ अनुष्ठान किया गया। इस दौरान गौ माता की पूजन कर 56 भोग सजाएं गए। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने बाजारों मे घूम कर सेवा निधि राशि का संग्रह किया। इस दौरान 3 जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसके चलते मंगलवार सुबह करीब 8 बजे दान - पुण्य को लेकर व्यापारी और आमजन एकत्रित हुए।