इटकी: चेक बाउंस में अभियुक्त मामा को रांची सिविल कोर्ट से दो मामलों में एक-एक साल की सजा
Itki, Ranchi | Aug 17, 2024 न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत ने चेक बाउंस के दो मामले में ट्रायल फेस कर रहे अभियुक्त अरगोड़ा बस्ती निवासी राज किशोर साहू को दोनों मामले में दोषी पाकर एक-एक साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि बतौर मुआवजा शिकायतकर्ता नीरज कुमार साहू को भुगतान किया जाएगा।