इटकी: रांची विधानसभा क्षेत्र के हाउसिंग सोसाइटी में चार नए मतदान केंद्र बनाए गए
Itki, Ranchi | Aug 16, 2024 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सदर SDO उत्कर्ष कुमार ने राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई। उन्हें कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए अपेक्षित सहयोग की मांग की। बैठक में सुझाव दिया गया वार्ड स्तर पर सभी मतदान केंद्रों पर बैठक आयोजित की जाए। हाई राइज व हाउसिंग सोसाइटी में विस्तृत सर्वेक्षण करते हुए चार नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को SDO ने दी।