मंझनपुर: अड़ाहरा में जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस पर धमकाने का लगाया आरोप; एसपी-डीएम से मांगेगा न्याय
करारी थाना क्षेत्र के अड़ाहरा गांव में जमीन पर कथित रूप से जबरन कब्जा कर मकान बनवाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी सत्यनारायण ने दीनाई लाल पुत्र भुइयां दीन पर दबंगई के बल पर उनकी जमीन पर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि थाने में शिकायत और डायल 112 पर सूचना देने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका।