बक्सर: गोलाघाट में छापेमारी के दौरान 100 टन से ज़्यादा अवैध पटाखा बरामद, दो घर और दो दुकानें सील
Buxar, Buxar | Oct 25, 2024 बक्सर शहर के रिहायशी इलाकों में पटाखा को लेकर संध्या 7 बजे के करीब छापेमारी गोलाघाट पर चिन्हित दुकानों एवं आवासीय घरों में गुरुवार को की गई. छापेमारी बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा, एसडीपीओ धीरज कुमार, अंचल अधिकारी प्रशांत शांडिल्य एवं नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में की गई. 100 टन पटाखा बरामद हुआ है.