जतारा: बैरवार गांव की बेटी तनीषा जैन ने जीता गोल्ड मेडल, भोपाल में हुआ सम्मान!
जतारा नगर के पास स्थित ग्राम बैरवार की रहने वाली तनीषा जैन ने एम.एससी. एग्रीकल्चर में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया। इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।