मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के धनी पट्टी गांव निवासी बाइक सवार को समसपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अस्पताल में हुई मृत्यु
विंध्याचल थाना क्षेत्र के धनी पट्टी गांव निवासी अष्टभुजा प्रसाद यादव पुत्र राजकुमार यादव उम्र करीब 45 वर्ष जो कि रविवार व सोमवार की देर रात लगभग 2:00 बजे शादी समारोह से बाइक से वापस घर आ रहे थे। समसपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से मिर्जापुर के मंडली अस्पताल लाए गये। डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।