मिर्ज़ापुर: घंटाघर स्थित गल्ला मंडी में पानी टंकी के पास घर में लगी आग से करीब दो लाख का सामान जला, घर में 14 नवंबर को थी शादी
शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर में गल्ला मंडी के पास पानी टंकी के नीचे घर में आग लगने से करीब दो लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। मालती देवी के घर में 14 नवंबर को शादी थी। सोमवार को आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।