मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर के पास बाइक पर सवार दो लोगों को बोलेरो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान दोनों की हुई मौत
पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर के पास सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शादी बनकट गांव निवासी इसराइल व इंजमाम दोनों लोग बाइक से पडरी क्षेत्र में पेंटिंग का काम करने जा रहे थे कपसौर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए एंबुलेंस की मदद से मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित किया।