इटावा: पक्का तालाब पर मामूली बात को लेकर युवक को एक व्यक्ति ने ईंट मारकर किया घायल, ज़िला अस्पताल में कराया गया इलाज
Etawah, Etawah | Feb 24, 2024 पक्का तालाब पर मामूली बात को लेकर युवक को एक व्यक्ति ने ईंट मारकर घायल कर दिया है। घटना दोपहर क़रीब 2 बजे की बताई जा रही है। गोलू नामक युवक जो कि पक्का तलाब पर जा रहा था तभी दूसरे युवक ने ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर की देख-रेख में उसका इलाज किया जा रहा है।