इटावा: नौधना के पास दुकानदार को लालच देकर टप्पेबाजी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकदी व अन्य सामान बरामद
Etawah, Etawah | Feb 25, 2024 नौधना के पास पुलिस ने दुकानदार को लालच देकर टप्पेबाजी करने वाले 2 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर दोपहर 1 बजे नौधना से गिरफ्तार किया। सदर इलाके में कैम्प कार्यालय पर एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों के पास से 1 लाख 22 हजार रुपये नकद, 23 फर्जी तरीके से बनाई गईं नोटों की गड्डियां, 1 कार, 2 मोबाइल समेत अन्य समान बरामद किया है।