इटावा: बीमारी से परेशान महिला ने चम्बल नदी में लगाई छलांग,डियूटी पर तैनात सिपाही ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाई जान
Etawah, Etawah | Feb 24, 2024 जैतपुर गांव निवासी सुमोरा देवी पत्नी राम वीरेश बीमारी से परेशान होकर शनिवार दोपहर बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चंबल नदी में कूद कर अपनी जान देने का प्रयास किया। वहीं पिकेट पर तैनात सिपाही हरेश चौधरी ने तुरंत नदी में कूदकर स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बाहर निकालकर महिला की जान बचाई, वही महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया।