इटावा: अंदावा की मड़ैया अहिरान में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में घायल किसान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,पुलिस ने करवाया PM
Etawah, Etawah | Feb 24, 2024 बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंदावा की मड़ैया अहिरान में बीते 2 दिन पूर्व हुए विवाद में किसान राम जीवन को गांव के ही लोगों ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया था। जिन्हें परिजनों ने सैफई PGI में भर्ती करवाया था,जहां पर उनके उपचार के दौरान मौत हो गई। वही महेवा चौकी प्रभारी मोहनवीर सिंह ने शनिवार को पोस्टमार्टम करते हुए शव परिजनों को सौंपा दिया।