इटावा: कुअरपुर भटपुर गाँव में बरसीम काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे 4 लोग घायल,जांच में ड्यूटी पुलिस
Etawah, Etawah | Feb 24, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के कुंवरपुर भट्टपुर में खेत मे खड़ी बरसीम काटने को लेकर शनिवार को 2 पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे 4 लोग हुए घायल। जिसमें प्रथम पक्ष से गुड्डे, योगेंद्र उर्फ निहाल एवं दूसरे पक्ष से रिजवान उर्फ रम्पत, अयूब उर्फ लुक्का घायल हो गए। जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक सालिग्राम गौतम मौके पर पहुँचे और घायलों का मेडिकल परीक्षण करा मामले की जांच सुरु की।