सिमडेगा: महिला समानता दिवस पर समाजसेवी भरत प्रसाद ने बीरू की अनीता को दिया सिलाई मशीन एवं आर्थिक मदद
सिमडेगा में महिला समानता दिवस पर बुधवार को दोपहर 1 बजे समाजसेवी भरत प्रसाद ने बीरू जामटांड़ की बेटी अनिता कुमारी को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की। एसडीओ सुमंत तिर्की, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान व एनडीसी नरेश रजक की मौजूदगी में सिलाई मशीन और 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। अनिता माता-पिता के निधन के बाद बहन के साथ रहकर सिलाई करती हैं।