सहसवान: सहसवान में ADM के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ
सहसवान के तहसील सभागार में ADM, व नवांगत एसडीएम रिपुदमन के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। आयोजन में 26 शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें सबसे अधिक शिकायत राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, एवं अधिशासी अधिकारी सहसवान तथा एक शिकायत सहसवान सीओ आफिस की पहुंची है। शनिवार को दोपहर 2:00 बजे तक ADM अरुण कुमार, एसडीम रिपुदमन सिंह मौजूद रहे।