बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने शिविर हुआ आयोजित
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को जबलपुर द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें 81 दिव्यांजन उपस्थित रहे।जिसमें से परीक्षण पश्चात 25 दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान किए जाने के लिए चिन्हित किया गया।इस अवसर पर समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।